फतेहपुर। आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाए जाने के फैसले पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी जताई। बुधवार को जलकल विभाग की पानी टंकी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर बधाई दी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अरुण पाल ने कहा कि संगठन फतेहपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है। कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी से उनके प्रयासों को बल मिला है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
पूर्व सभासद एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनवरी 2025 में कुंभ मेले के दौरान कर्मचारियों का वेतन बढ़ाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निगम का गठन किया गया। अब मानदेय बढ़ाने के साथ ईपीएफ, बीमा समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था किए जाने से कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने मांग की कि नगर निकायों में कार्यरत संविदा एवं स्थायी कर्मचारियों को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना से लाभान्वित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर धीरज कुमार, अरुण पाल, आदिल, रितिक कुमार, गुड्डू पाल, हिमांशु पाल, आशीष कुमार, अनिल कुमार, विमलेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजबहादुर, संतोष कुमार, सुनील कुमार, रवि, नंदकिशोर, बृजेश, रज्जीलाल, अरविंद पाल, रोहित कुमार, महेंद्र कुमार, दिलशाद, रजत कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सुखराम, सुरेश, शिव, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, शुभम, विकास समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

News Wani