Breaking News

सैफई पुलिस ने हत्यारोपी बृजराज को दबोचा

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में थाना सैफई पुलिस ने हत्या के एक महत्वपूर्ण मामले का सफल खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सैफई में मु0अ0सं0 288/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज हत्या के मामले में पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। सैफई पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते आरोपी को उसके किराये के मकान से हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम बृजराज पुत्र स्व. बलवीर, निवासी किराये का मकान ग्राम सैफई थाना सैफई मूल निवासी ग्राम सेनपुर, थाना फफूंद, जनपद औरैया बताया। आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को गुमराह करने हेतु सैफई में किराये के मकान में छिपा हुआ था। सुराग लगने पर थाना सैफई पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कार्रवाई में निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार राठी, प्रभारी थाना सैफई, अपनी टीम के साथ शामिल रहे। टीम की तत्परता और संयमित कार्रवाई से हत्या का यह गंभीर मामला समय रहते सुलझा लिया गया। थाना सैफई पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

लालपुरा जैन मंदिर मे पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान से हुआ गुंजायान

आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे सभासद हेमलता प्रतिनिधि सभासद अरविंद यादव ब्यूरो संजीव शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *