Breaking News

संत गाडगे की धूमधाम से मनाई जयंती

– संत गाडगे सेवा समिति ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
– संत गाडगे जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। संत गाडगे सेवा समिति के तत्वाधान में संत गाडगे जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गाडगे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुलजारीलाल ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने संत शिरोमणि महामानव संत गाडगे के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे के बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। सभी ने उनके रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर बृजकिशोर, कल्लू प्रसाद, मुखलाल, राम भवन चौधरी, रमेश चंद्र, मोतीलाल, कामिनी देवी, गौरी शंकर, नरेंद्र पाल, कल्लू राम, राम सोहावन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

डा. हैनीमैन की जयंती पर मरीजों को बांटे फल

– जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन। फतेहपुर। होम्योपैथी के जन्मदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *