नवाबगंज के मंझना रोड पर शराब दुकान बंद होने के बाद हुआ विवाद, दो नामजद पर मामला दर्ज नवाबगंज। थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर गढ़िया निवासी पंकज कटियार के साथ सोमवार रात को मारपीट की घटना सामने आई है। पंकज कटियार नगर के मंझना रोड नवाबगंज स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। घटना के अनुसार, सोमवार रात लगभग 10:30 बजे जब पंकज दुकान बंद कर अपने कमरे की ओर लौट रहे थे, तभी नगर के मोहल्ला बरतल निवासी एक युवक व उसके साथी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और दुकान खोलकर शराब देने की मांग की।
पंकज ने दुकान बंद होने की जानकारी देते हुए सुबह आने को कहा, जिससे नाराज होकर दोनों ने पहले गालीगलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। पंकज कटियार ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे 15 हजार रुपये भी छीन लिए गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पंकज कटियार ने थाना कमालगंज में दो नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित व उसके परिजन भयभीत हैं।
News Wani
