पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाते सपाई।
फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित सपा के जिला कार्यालय में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया।
जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में वीरांगना के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उनके डाकू बनने का कारण सामंतवादी ताकतों द्वारा उनका लगातार शोषण अत्याचार और सामूहिक बलात्कार वजह बनी। प्रतिशोध की आग में बीहड़ में पनाह ली तत्पश्चात उन सभी दोषियों जिन्होंने उनके चरित्र के साथ क्रूरता की थी सभी को लाइन में खड़ा कर गोलियों से भून डाला। देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव के प्रयास से फूलन देवी राजनीतिक क्षेत्र में आईं और समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद पहुंची परंतु सामंतवादी को इससे और आघात पहुंचा और षड्यंत्रों से उनके जीवन को समाप्त कर दिया। इस मोके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, पूर्व अध्यक्ष दलजीत निषाद, वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, रामतीरथ परमहंस, सूरजपाल रावत, डा रामनरेश पटेल, मनोज यादव, सियाराम यादव, डा अमित पाल, आशीष नामदेव, हीरा लाल साहू, नागेंद्र यादव, शनि लोधी, सुहैल खान, अकील अहमद, कमलेश निषाद, रत्नेश रत्ना, सत्यप्रकाश यादव, राजबाबू यादव, अनिल यादव, धीरेन्द्र मौर्या, अजय चैधरी, संतोष यादव, तेज बहादुर सिंह, राम खेलावन, सुरेंद्र मौर्या, शकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

News Wani