Breaking News

कंपोजिट विद्यालय सड़ाम‌ई की सविता अग्रवाल को जिला स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता महिला वर्ग में मिला प्रथम स्थान

फिरोजाबाद । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रभारी प्राचार्या श्रीमती मुदिता पांडेय के निर्देशन में जिला स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें, माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा से आए 18 महिला व पुरुष शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जिसका संचालन श्रीमती लोहिता प्रवक्ता डायट और शुभारंभ श्रीमती जयमाला राजन और कार्यवाहक प्राचार्य अजय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। तथा, निर्णायक मंडल के सदस्य प्रोफेसर विशाल पाठक, प्राचार्य पाली पी.जी. कॉलेज शिकोहाबाद, डॉ लीना बंसल असिस्टेंट प्रोफेसर एस आर के पीजी कॉलेज, डॉ ज्योति अग्रवाल दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज रहे। कार्यक्रम में निशांत गोला का भी विशेष सहयोग रहा। जिला स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय सड़ाम‌ई की सविता अग्रवाल महिला वर्ग में तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरियामा एका के नीरज शर्मा ने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

About NW-Editor

Check Also

फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान

  फिरोजाबाद:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *