Breaking News

सावन आज, मंदिर व शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव

सावन आज, मंदिर व शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव
– भोले बाबा की भक्ति में लीन होगा दोआबा
सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर मंे तैयारियों का दृश्य।
फतेहपुर। श्रावण मास का पहला सोमवार कल (आज) मनाया जाएगा। शिवालयों में घंटा घड़ियाल के साथ बम-बम भोले, हर-हर महादेव के नारे गुंजाएमान होंगे। सावन में भक्तों की व्यवस्थाओं को लिए शिवालयों में रविवार को शाम तक तैयारियां जोरों पर चलती रहीं। सावन का पहला सोमवार पड़ने से भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।
सावन को लेकर महादेव के दरबार सज गए हैं। मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। शहर के तांबेश्वर मंदिर समेत जिले के सभी सिद्धपीठ एवं शिवालयों में सावन का पहला सोमवार पड़ने के कारण व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया है। सुबह-सुबह शिव मंदिरों में अभिषेक होगा। शहर ओम नम शिवाय की जद में होगा। घी, गंगाजल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद से भगवान का स्नान कराया जाएगा। बताते चलें कि सनानत धर्म में श्रावण महीने का बहुत महत्व है। शिव पुराण के अनुसार भगवान शंकर ने शप्त ऋषियों को वरदान दिया था कि जो भी भक्त श्रावण मास में उनकी पूजा, आराधना एवं नित्य अभिषेक करेगा और बेलपत्र चढ़ाएगा। उनके समस्त मनोकामना पूर्ण होगी। सावन महीने में ओम नमरू शिवाय का जाप भर करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *