खुशी व उमंग में सराबोर रहे स्कूली बच्चे

– सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में मनाया होली का पर्व
– एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाते बच्चे।
फतेहपुर। शहर के गंगानगर स्थित सरस्वती बाल मंदिर हायर सेकेण्ड्री स्कूल में होली का पर्व मनाया गया। जिसमें सभी बच्चे खुशी व उमंग में सराबोर दिखे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अबीर गुलाल के साथ आपसी सदभाव व भाईचारे का संदेश दिया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने बच्चों को सुरक्षित तरीके से होली पर्व मनाने का आहवान किया। रंगो का त्योहार आते ही बच्चों के मन में खिलखिलाहट और रंगो की बौछार करने के लिए उत्साहित दिखे। प्रातः से ही बच्चों के मन में त्योहार को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था। बच्चों ने अपने शिक्षकों के चरण स्मर्श कर आशीर्वाद लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है। आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को अपनाने का पर्व है। विद्यालय परिवार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर राजेश, आशुतोष, सोनू, महेश, संतोष आदि लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

महिला महाविद्यालय में हुई पोस्टर व फोटोग्राफी प्रतियोगिता

– छात्राओं से जैव विविधता को संरक्षित करने की अपील – कार्यक्रम में प्रतिभाग करतीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *