Breaking News

बाल दिवस पर प्लेवे में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

– नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वैज्ञानिक सोंच को किया साकार
– विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते नियुक्त सदस्य।
फतेहपुर। प्लेवे इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों के आमोद-प्रमोद के साथ-साथ ही विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चों की वैज्ञानिक सोच को साकार करना रहा। छात्र-छात्राओं ने लगभग एक सप्ताह तक कठोर परिश्रम करते हुए बहुआयामी विज्ञान की प्रगति को धरातल पर उतार दिया। विज्ञान प्रदर्शिनी में कक्षा 3-5 ग्रुप में अवधेश कुमार मौर्या ने बच्चों के साथ सक्रिय योगदान दिया। कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल जो कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान पर आधारित तैयार किये गये जिनमें ऊर्जा संरंक्षण, प्रकाश संश्लेषण, हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी पेट्रोल और पानी द्वारा एलपीजी गैस का उत्पादन तथा जल संरक्षण आदि पर विभिन्न मॉडल तैयार किये गये। भौतिक विज्ञान से संबंधित अनेक प्रयोग कर दिखाये। उन्होंने पर्यावरण संरंक्षण, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रानिक्स व अंतरिक्ष विज्ञान से जुडे हुए अनेक प्रयोग किये। भौतिक विज्ञान (कक्षा 11-12) के छात्रों ने स्मार्ट सिटी, नवीनीकृत ऊर्जा सोलर सिटी रोबोटिक्स व ऊर्जा संरक्षण पर आधारित विज्ञान के प्रस्तुतीकरण में अंसार वारिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निगाई। रसायन विज्ञान से संबंधित मॉडलों में जल शुद्धीकरण, ज्यालामुखी कारबाईन गन आदि पर आधारित मॉडल का कियात्मक रूप प्रदर्शित किया गया। रसायन विज्ञान में बाबूराम द्विवेदी ने अपना सक्रिय योगदान दिया। जीन विज्ञान से संबंधित कक्षा 11-12 के छात्र छात्राओं ने हृदय (रक्त संचरण), फेफड़ा हीमोडायलिसिस, ब्लड ग्रुप की जाँच आदि पर अपने क्रियात्मक मॉडल प्रस्तुत किये। जीव विज्ञान के माडलों में कु० शिवांगी तिवारी ने सक्रिय सहयोग किया। विद्यालय ने जिले के भौतिक विज्ञान के अत्यधिक अनुभवी शिक्षक मोहम्मद उस्मान, रसायन विज्ञान के अनुभवी शिक्षक धर्मेन्द्र लाल सिंह को निर्णायक मंडल का सदस्य नियुक्त किया। उन्होने बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिमा की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी व प्रधानाचार्या इरम जाफरी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *