Breaking News

विज्ञान मेला व सांस्कृतिक प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं आयोजित

–   विज्ञान मेले का अवलोकन करते अतिथि।
खागा, फ़तेहपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को संकुल स्तरीय विज्ञान मेला एवं सांस्कृतिक प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर विद्यालय के सह प्रबंधक अतुल अग्रवाल, राकेश कुमार एवं प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुई। प्रतियोगिता के सांस्कृतिक प्रश्न मंच में शिशु वर्ग बाल वर्ग में तथा तरुण वर्ग में खागा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि किशोर वर्ग में बिंदकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग में तथा लंका रोड बिंदकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मूर्ति निर्माण कला में बाल एवं किशोर वर्गों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में बाल वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर खागा ने तथा किशोर वर्ग में फतेहपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग चारों वर्गों में फतेहपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रदर्श में शिशु वर्ग में फतेहपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रयोग में शिशु वर्ग एवं बाल वर्ग में खागा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में खागा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा तरुण वर्ग में विंदकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में खागा ने बाल वर्ग में फतेहपुर ने, किशोर वर्ग में देवीगंज फतेहपुर में तथा तरुण वर्ग में विंदकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रयोग में शिशु वर्ग खागा ने तथा किशोर वर्ग में भी खागा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार तरुण वर्ग में भौतिक विज्ञान प्रयोग में फतेहपुर ने, रसायन विज्ञान प्रयोग में फतेहपुर ने तथा जीव विज्ञान प्रयोग में खागा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संभाग निरीक्षक शिवकरण ने भी भैया बहनों का उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विज्ञान मेले में खागा, बिंदकी व फतेहपुर के आचार्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *