Breaking News

“शर्मनाक! भाई ने नाबालिग बहन से किया रेप, अस्पताल में बच्ची के जन्म से खुला राज”

नई दिल्ली: कर्नाटक के कोप्पल जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अपनी नाबालिग बहन को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता ने हाल ही में जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद यह मामला उजागर हुआ. आरोपी की पहचान 21 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जिसे कोप्पल महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह मामला 3 नवंबर को तब सामने आया जब पीड़िता ने जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. अस्पताल में दर्ज बयान में लड़की ने बताया कि उसके भाई ने फरवरी से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी भाई ने बार-बार उसका यौन शोषण किया.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने परिवार को बताने की धमकी दी, तो आरोपी ने आत्महत्या की धमकी देकर उसे चुप रहने को मजबूर किया. लड़की को 30 अक्टूबर को पीठ दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में पता चला कि वह गर्भवती है. उसी रात उसने बच्चे को जन्म दिया. पीड़िता ने बताया कि उसे गर्भावस्था की जानकारी अस्पताल में भर्ती होने तक नहीं थी. पुलिस के अनुसार, पीड़िता, आरोपी और उनका छोटा भाई एक ही घर में रहते थे. उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट 2012 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

About NW-Editor

Check Also

सुल्ताना मर्डर केस में बड़ा खुलासा, गवाह के बयान से जांच में नया मोड़

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के एक कोर्ट रूम में एक चश्मदीद ने ऐसा बयान दिया जिसने सबके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *