Breaking News

फतेहपुर में शिव मानसरोवर का होगा कायाकल्प, 51 फीट की शिव प्रतिमा बनेगी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

फतेहपुर। शहर स्थित सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर मंदिर के निकट विकसित किए जा रहे शिव मानसरोवर में भगवान शिव की 51 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रविवार को प्रतिमा स्थापना के लिए विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने भी भाग लिया।
इस मौके पर सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बताया कि मंदिर परिसर के निकट स्थित सरोवर का जीर्णोद्धार कर उसे आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। सरोवर में भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित होने से श्रद्धालुओं को एक विशेष धार्मिक स्थल की सौगात मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यहां श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। तीज-त्योहारों और विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्क, बेंच और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
मुखलाल पाल ने कहा कि भगवान शिव की 51 फीट ऊंची प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्थापित की जा रही है। शिव मानसरोवर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के बाद यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, स्वामी विज्ञानानंद जी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, तांबेश्वर मंदिर के पुजारी राघवेंद्र पांडेय, आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, समाजसेवी संतोष तिवारी, जिला पंचायत सदस्य ओम मिश्रा, मनोज मिश्रा, अमित शिवहरे, विक्रम चंदेल, जितेंद्र सिंह सेंगर, ज्ञानेंद्र सचान, धर्मेंद्र जनसेवक और विजय तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा में शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा को मिला शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत सभागार में शनिवार अपराह्न आयोजित एक गरिमामय समारोह में ऐरायां ब्लॉक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *