जालौन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज लोभियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रो पड़ी. पीड़िता ने अपने पति पर न सिर्फ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, बल्कि यह भी बताया कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने पुलिस को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
जालौन के गोहन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी 25 फरवरी 2024 को झांसी के मोंठ कस्बे महावीरपुरा निवासी राजा भैया पुत्र ओम नारायण से हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुरालियों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी. पीड़िता के मुताबिक, शादी समारोह के दौरान ही नंद के पति और अन्य रिश्तेदारों के लिए सोने की जंजीर की मांग की गई थी, जिसे उसके पिता ने पूरा नहीं कर पाए तो उसके ससुराल वाले नाराज हो गए और फिर धीरे-धीरे उसे परेशान करने लगे.
News Wani
