Breaking News

“नागपुर में महिला हत्या का चौंकाने वाला खुलासा: 5 लाख के विवाद में दामाद ने की मां की हत्या, गिरफ्तार”

महाराष्ट्र: नागपुर में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने इस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि हत्यारा उसका दामाद ही निकला। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुस्तफा खान मोहम्मद खान के रूप में हुई है।

माया पसेरकर की गला रेतकर हत्या कर दी: आरोपी ने अपनी सास माया पसेरकर की गला रेतकर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुस्तफा खान ने अपनी सास माया पसेरकर को 5 लाख रुपये उधार दिए थे। उधार लिए पैसे माया नहीं लौटा रही थी। इस वजह से बीते कुछ दिनों से इन दोनों में विवाद चल रहा था।

मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया: इन पैसों को लेकर बुधवार को भी सास और दामाद के बीच विवाद हुआ। मुस्तफा ने दुकान से चाकू खरीदा और दोपहर को उसकी सास माया काम से घर लौट रही थी, तब बीच सड़क पर पीछा कर चाकू से गला रेतकर अपनी सास की हत्या कर दी। नागपुर के सीताबर्डी पुलिस थाने में मुस्तफा खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

₹1 करोड़ की पॉलिसी के लिए खौफनाक साजिश: गर्लफ्रेंड के मैसेज से खुली पूरी पोल

महाराष्ट्र के लातूर जिले से रविवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई थी. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *