बांदा । श्री कान्य कुब्ज भुर्जी वैश्य समिति द्वारा बांदा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर डीएम को ज्ञापन के माध्यम से बताया है। कि शहर मुख्यालय के पहाड़ी बाबा व बुद्धराम कुंआ आश्रम से सटी पंच मढ़ी मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की नियत से दिनांक 8 अप्रैल 26 की शाम सात बजे स्थानीय लेखापाल की साठ गांठ से हनुमान जी मंदिर के सामने की खाली पड़ी जमीन पर नाप व कलई डलवा कर प्लाटिंग की जा रही है जो गलत हैं। भोजवाल समाज द्वारा बताया गया कि वह जमीन फक्कड़ महराज ने रजिस्ट्री व दान मे धर्मशाला बनवाने के लिए मिली थी। जिस पर भू माफियाओं की नजर लग गई । इस मौके पर अध्यक्ष डॉ रामराज आनंद कोषाध्यक्ष संजय कुमार महासचिव अंशु गुप्ता उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद संरक्षक राम नारायण अवधेश भोजवाल अजय गुप्ता पप्पू सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

News Wani