किशनपुर, फतेहपुर। विजयीपुर विकास खंड क्षेत्र के भखरना गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के क्रम में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ 151 कलश यात्रा निकाली। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकली। कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा पूरे गांव के मंदिर पातालेश्वर धाम व शिव मंदिर, ठाकुर द्वारा, हनुमान मंदिर, दुर्गा माता के मंदिर, भुइयन बाबा, और गणपती महराज जी के मंदिर होते हुए विभिन्न स्थान क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची जहां विधि विधान से कलश में जल भरा गया। और भ्रमण करके कलश स्थापना हुआ जिसमें भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे। इस अवसर पर कथावाचक आचार्य विद्या सागर शुक्ला जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। जिसमें भागवत कथा सुनने और समझने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह कथा अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए एक महत्वपूर्ण साधन मानी जाती है। इस आयोजन में शामिल होने वाले भक्तों को आध्यात्मिक शांति और आनंद की प्राप्ति होती है। आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्य यजमान रमाकांत त्रिपाठी, शिवकांति त्रिपाठी, कमलाकांत त्रिपाठी, मुन्नी देवी, राजन त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, ओमी मिश्रा, मनोज शुक्ला सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
News Wani
