– कथाव्यास स्वामी पवन देव का होगा आगमन
– बैठक करते ट्रस्ट के पदाधिकारी।
फतेहपुर। रविवार को सनातन धर्म प्रचार मंच एवं सिद्धपीठ कालिका मंदिर ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक मां कालिका मंदिर में आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक श्रीमद् देवीभागवत महापुराण कथा का नौ दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में केशवराम त्रिपाठी सपत्नीक होगें। कथाव्यास स्वामी पवन देव जी महाराज जी (केदार घाट काशी) का आगमन सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर बीपी पाण्डेय, प्रेम शंकर मिश्र प्रवक्ता, प्रमोद द्विवेदी, राजकिशोर अग्निहोत्रि, शोभा सिंह, धनंजय द्विवेदी, संतोष सिंह राजू उपस्थित रहे। यह जानकारी अजय सिंह चौहान मीडिया प्रभारी सनातन धर्म प्रचार मंच ने दी।

News Wani