ट्रक में घुसी स्कोडा, 3 की मौत

जयपुर में ट्रक से स्कोडा कार भिड़ गई, जिसमें 2 स्टूडेंट सहित ड्राइवर की मौत हो गई। मरने वालों में 2 स्टूडेंट शामिल हैं। तीसरा ड्राइवर था। एक स्टूडेंट लंदन से बीटेक तो दूसरा जयपुर के ही कॉलेज से BBA कर रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे से कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर का शव कार में बुरी तरह से फंस गया था। घंटेभर की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

रामनगरिया थाने के डीओ रमेश कुमार ने बताया- शनिवार रात डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिली थी। प्रताप नगर के NRI सर्किल पर पुलिस टीम के साथ पहुंचा। मौके पर स्कोडा कार में अमिष  पुत्र राजीव वाधवा निवासी मानसरोवर और वेदांत पुत्र गिरधर आहलूवालिया निवासी पाम कॉलोनी, जगतपुरा मिले। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। इन्हें फौरन महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव इसी हॉस्पिटल में रखवा दिए गए थे।

उधर, गाड़ी वेदांत की है। वेदांत के ड्राइवर विकास का शव कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। विकास के शव को एसएमएस की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। अमीश और वेदांत के परिवार वालों को पुलिस ने रात में ही सूचना दे दी थी। आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। विकास सीतापुरा में ही किराए के मकान में रहता था।

मौके पर पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रताप नगर से होते हुए जवाहर सर्किल की तरफ कार जा रही थी। ड्राइवर ट्रक को मोड़ रहा था। इतने में तेज गति से आ रही कार ट्रक से भिड़ गई। ट्रक में सब्जियां भरी थीं। डीओ रमेश कुमार ने बताया- वेदांत लंदन से बीटेक कर रहा था। वह छुटि्टयों में जयपुर आया था। अमिष जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीबीए का स्टूडेंट था।

About NW-Editor

Check Also

बिल्डिंग ढहने से 12 घायल, रेस्क्यू जारी

श्रीनगर: लद्दाख के कारगिल के कबाड़ी नाला इलाके में शनिवार सुबह एक बिल्डिंग ढह गई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *