Breaking News

रेलवे ट्रैक पर तस्करी की गाड़ी रोक दी गई – डोडा चूरा के साथ एक गिरफ्तार

अजमेर की रेलवे स्टेशन पर अवैध मादक पदार्थ सहित एक आरोपी को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 16 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया। आरोपी चित्तौड़गढ़ से सस्ते दामों में खरीद कर लाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम को कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इस अभियान के तहत टीम की ओर से स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग की जा रही थी।

इसी बीच एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पूछताछ करने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तलाशी ली तो उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब जिला लुधियाना निवासी अजय कुमार (39) पुत्र मोतीलाल को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 16 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है।

पूछताछ में आरोपी ने चित्तौड़गढ़ से सस्ते दाम में खरीद कर लाना बताया है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

अजमेर होटल में भीषण आग: मां ने बचाया बेटा, खुद जिंदा जली

  अजमेर। Ajmer News :  अजमेर के होटल में लगी आग में 4 लोग जिंदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *