Breaking News

संगठित शक्ति से ही समाजिक विकास संभव: विनोद

– बैठक में भाग लेते राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अन्य।
फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की एक बैठक मुसाफा कस्बे में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने समाज के बंधुओं का उत्साहवर्धन करते हुये सभी को एक सूत्र में पिरोने के लिए कहा कि संगठित शक्ति से ही समाजिक विकास संभव है। उन्होंने कहा कि समाजिक उत्थान के लिये सभी को संगठन से जोडकर आगे बढने का प्रयास करना होगा तभी हम सब संगठित हो पायेंगे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने कहा कि मुसाफा कस्बे में काफी परिवार दोसर वैश्य समाज के निवास करते हैं मगर संगठित न होने के कारण राजनैतिक एवं सामाजिक स्तर से काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि मुसाफा कस्बे में 22 फरवरी को एक बडी बैठक आहूत की जायेगी जिसमें संगठन का गठन करते हुये सभी को जोडने का कार्य किया जायेगा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता फौजी ने कहा कि संगठन एक विशाल वट वृक्ष की तरह होता है। उससे सभी को जोड़कर ही समाज को आगे बढाया जा सकता है। इस मौके पर दीपक गुप्ता, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, सीताराम गुप्ता, अनुराग गुप्ता, राकेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, राम, शिवधनी, कल्लू, धुन्नू, महावीर गुप्ता आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

शुद्ध पेयजल से जल जनित रोगों से बचेंगे ग्रामीण: विकास

– ग्राम पंचायत घनघोल में विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन – जल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *