Breaking News

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए सामाजिक संगठन, पौधरोपण के साथ जल बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। प्रकृति के संरक्षण और जल बचाने का संकल्प तभी सार्थक होगा, जब इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाए। इसी संदेश के साथ रविवार को मलवां विकासखंड के भाऊपुर स्थित प्रसिद्ध हीरानंद कुटी आश्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पौधरोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जल संरक्षण को लेकर व्यापक अभियान चलाने पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बिना आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

पूर्वांचल माता सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह परिहार ने अतिथियों को पूर्वांचल माता का पावन चित्र सप्रेम भेंट किया। समाजसेवी शिवशंकर सिंह उर्फ रिंकू परिहार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संतोष तिवारी ने अभिषेक त्रिपाठी के साथ आश्रम परिसर में बेल का पौधा रोपित किया। युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे।

चौड़गरा प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश गुप्ता उर्फ परागी समेत उपस्थित पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक रजनीकांत उर्फ अन्नी अवस्थी, दीपक पांडेय, शिवम सिंह गौतम, अमित पटेल, शुभम गुप्ता, शिवनारायण सिंह गौतम, दीपक सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और जल संचयन को जनअभियान बनाने पर जोर दिया। लोगों से प्रकृति को सुरक्षित रखने के साथ-साथ जल की एक-एक बूंद बचाने की अपील की गई।

About NW-Editor

Check Also

बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय महिला गंभीर घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर के समीप शनिवार दोपहर विपरीत दिशा से आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *