संवाददाता: सैयद समीर हुसैन
(ठाणे)मुंब्रा के एमएम वैली रोड पर चल रहे पाइपलाइन कार्य के दौरान सुरक्षा इंतज़ामों की भारी कमी को लेकर सोशल वर्कर अरशद रिज़वी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे खोदे जा रहे हैं, लेकिन न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिससे बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है।अरशद रिज़वी ने हाल ही में उस स्थान का मुआयना किया, जहां पहले भी एक बड़ा हादसा हो चुका है। एमएम वैली रोड पर एलाईट सी विंग के पास रोड टर्न पर हुए एक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और वहां स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि अगर ये कदम पहले उठाए जाते, तो शायद दो निर्दोष युवकों की जान बच सकती थी। इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद भी ठेकेदार और मजदूरों की लापरवाही अब भी जारी है। सड़क पर चल रहे काम के दौरान कोई सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। अरशद रिज़वी ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए: काम शुरू होने से पहले “ वर्क इन प्रोग्रेस डायवरजन और “रोड क्लोज़ दोर” जैसे बोर्ड लगाए जाएं
कार्यस्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए रात के समय रेड ब्लिंकिंग लाइट्स और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए
मजदूरों को हेलमेट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, सेफ्टी शूज़ और ग्लव्स दिए जाए, कार्यस्थल के पास स्पीड लिमिट कम की जाए और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं,खुले गड्ढों को कवर किया जाए या उनके आसपास मजबूत फेंसिंग हो, स्थानीय लोगों को पहले से सूचना दी जाए, इमरजेंसी के लिए फर्स्ट एड और हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हो, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किया गया, तो दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहेगा और इसके लिए ठेकेदार तथा संबंधित विभाग (नगर निगम या (पी डब्लू डी) जिम्मेदार होंगे, जिनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुद्दे पर प्रशासन से तुरंत ध्यान देने और आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की जान-माल की हानि रोकी जा सके।
News Wani
