– कैंप कार्यालय में जनता दर्शन लगाकर सुनीं समस्याएं
– जनता दर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी।
फतेहपुर। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने कैंप कार्यालय में जनता दर्शन लगाया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर तत्काल हल किया। ताहर सिंह, धनपतिया जमरावां की रूकी हुई पेंशन तत्काल केवाईसी करके चालू कराई गई। रामपुर गांव की बिटान के पति की मृत्यु के बाद उनके दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री बाल कल्याण पेंशन योजना के अंतर्गत पांच हजार रूपए प्रति महीने लाभ का कार्य आनलाइन करवाया गया। विद्युत विभाग की समस्या भरसरी, पूरेमीतम, बारह मील चौराहा में रहने वाले ग्रामीणों को ट्यूबवेल की लाइन से जोड़ने का कारण रात में लाइट नहीं प्राप्त हो रही है। इसके लिए तत्काल विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी से वार्ता की। वार्ता करने पर एसडीओ हुसैनगंज ने सोमवार को जाकर तत्काल हल करने की बात कही। जनता दर्शन में आधारी का पुरवा, रामपुर, नौगांव, भरसरी, फिरोजपुर, मिर्जापुर भिटारी, लखपुरा, सेनपुर के लोगों की समस्या को हल किया गया। रामशंकर, रानी देवी 75 वर्ष हो जाने पर उनको इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा। श्री लोहारी ने बताया कि जनता के प्रत्येक कार्य को रजिस्टर में लिखकर फालो किया जाता है। कार्य हो जाने पर सूचना भी दी जाती है। उन्होने बताया कि जिस विश्वास के साथ जनता आती है उनका कार्य ईमानदारी के साथ किया जाता है। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी के अलावा रमू, नाहर सिंह, कमलेश, सनी सिंह, नीरज अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

News Wani