Breaking News

सपाईयों ने लौह पुरूष की जयंती मना किया याद

– देश हित में किए गए कार्यों का किया उल्लेख
– लौह पुरूष के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लौह पुरुष, भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल जी व महान समाजवादी, शिक्षाविद, दार्शनिक आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती मनाई गई। चित्र पर पुष्पांजलि के उपरांत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों महापुरुषों के जीवन पर विस्तृत चर्चा की गई। उनके द्वारा किए गए देश हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। जन्म जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, विपिन यादव, जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह, डा रामनरेश पटेल, नंद किशोर पाल, राम किशोर प्रजापति, हीरा लाल साहू, मनोज यादव, शनि यादव, राज बाबू यादव, सुमित साहू, अनिल यादव, नूर जहां, रमजान अली, निर्मल यादव, जीतू, जुनैद, सूफियान, प्रमोद यादव, दीपांशु, आकाश, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ईद के पर्व को लेकर जिले की पुलिस सतर्क

– कई थाना क्षेत्रों के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया पैदल मार्च – मिश्रित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *