तहसील पहुंचे सपा नेता, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

– तहसील में एसडीएम से वार्ता करते सपा नेता रामतीर्थ परमहंस।
खागा, फतेहपुर। खागा तहसील पहुंचे पूर्व डीआईजी व पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि फॉर्म संख्या 7 के माध्यम से जिन मतदाताओं के नाम हटाने के लिए बीएलओ द्वारा सूची दी गई है, वे लोग अभी भी गांव में उपस्थित हैं। इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने उपजिलाधिकारी को दी। रामतीर्थ परमहंस ने कहा कि अपने वोट को लेकर मतदाता बेहद चिंतित और परेशान हैं। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पूरे विधानसभा क्षेत्र में इसी तरह मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया अपनाई गई है, तो यह कोई साधारण मामला नहीं बल्कि एक गंभीर, सुनियोजित साजिश और फर्जीवाड़ा प्रतीत हो रहा है। यह सीधे तौर पर संविधान और लोकतंत्र की हत्या साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता से उसका मतदान का अधिकार छीने जाने की पूरी तैयारी की जा रही है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी। जनता के वोट को सुरक्षित करना समाजवादी पार्टी का संकल्प है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। सत्ता पक्ष की गतिविधियों को अब जनता भली-भांति समझ चुकी है और हर हाल में लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

कार्यालय हमारा मंदिर, कार्यकर्ता हमारे देवता: केशव

– डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ता बैठक में दिए टिप्स – पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *