Breaking News

एसपी ने खखरेरू थाने में सुनीं जनता की समस्याएं

– थाना समाधान दिवस में बीस शिकायतों का त्वरित निस्तारण
– खखरेरू थाने में पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने खखरेरू थाने पहुंचकर जनता की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। माह के दूसरे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई की गई और उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 96 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 69 राजस्व संबंधित और 27 पुलिस संबंधित रहे। राजस्व टीम के साथ 13 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करा दिया गया। पुलिस से संबंधित सात प्रार्थना पत्रों का भी त्वरित निस्तारण किया जा चुका है। शेष प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्रक्रिया में है और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के साथ और समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

एसपी ने थाने का किया निरीक्षण: फतेहपुर। खखरेरू थाने में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होने थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टर, जनसुनवाई/महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरों, भोजनालय आदि को देखा। थाना परिसर का भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए अधीनस्थ रात्रि गश्त बढ़ाएं। साथ ही थाने पर आने वाली छोटी-छोटी शिकायतों को भी गंभीरता से लें क्योंकि यही मामले आगे चलकर बड़ा रूप ले लेते हैं। एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाली महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए, और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

17 ओवरलोड वाहनों का चालान, 1740700 रूपए अर्थदण्ड वसूला

– जिले में गठित टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी – ओवरलोड वाहनों के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *