Breaking News

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे का आयोजन

 

फतेहपुर। खागा तहसील के ग्राम बुदवन में अष्टादश भुजा धारिणी मां दुर्गा मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन किया गया। तो समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वही पूरे एक सप्ताह वाटर वुमेन शिप्रा पाठक ने रूककर कार्यक्रम की शोभा बढाया। बता दे कि श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का प्रारंभ 2 मई से होकर 8 मई तक चला। जिसमें कथा व्यास आचार्य पंडित गंगाराम के द्वारा कथा सुनाई गई। मंदिर स्थापना में मुख्य जजमान हनुमंत लाल के साथ ठाकुर संतोष कुमार सिंह, नन्हे, लल्ला ठाकुर, वैभव विक्रम सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह की महती भूमिका है। आयोजक प्रोफेसर हरिशंकर सिंह ने कहा कि अपनी जन्मभूमि में माता रानी का मंदिर बनवाकर बहुत ही सुकून मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम में रज्जू भैया विष्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति अखिलेश सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। विशाल भंडारे में दूर-दूर से लोग पहुंच करके कार्यक्रम में बढ चढ़कर हिस्सा लिया उन सभी का भी उन्होंने अभिवादन किया और सभी का आभार व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *