– जनता की आवाज़ सीधे एसएसपी दरबार तक शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई का आश्वासन
इटावा जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन पर एसएसपी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा। इटावा पुलिस द्वारा जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक फरियादी को न्यायसंगत कार्रवाई प्राप्त हो सके।
News Wani
