Breaking News

दिल्ली में तिरंगा रैली से पहले बढ़ी सख्ती, अभिजीत दीपके को पुलिस ने थमाया नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के ठहरने के स्थान पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया। इस दौरान दीपके और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस भी हुई।

दीपके ने पुलिस से कहा कि उनका उद्देश्य कोई रैली या विरोध-प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में जाकर तिरंगा फहराना है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भी अनुमति लेना जरूरी है।

कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं। पुलिस ने बताया कि तिरंगा यात्रा के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) से अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में प्रतिबंधों के बावजूद वहां जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

NDMC ने सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने सभी पक्षों से समझदारी से काम लेने की उम्मीद जताई।

सुरक्षा में हजारों पुलिसकर्मी और जवान तैनात

प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के हजारों जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जा सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

CJP ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और आशुतोष रांका तथा सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन करना चाहती है।

इस बीच, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी तिरंगा फहराने वालों को जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए। वहीं, कनॉट प्लेस के व्यापारियों ने लगातार हो रहे प्रदर्शनों के कारण कारोबार प्रभावित होने की चिंता जताई है।

About NW-Editor

Check Also

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, दिल्ली में धरने पर बैठे माता-पिता हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *