(ताहिर हुसैन हाशमी)
लखनऊ.इन्हेदाम-ए-ज न्नत-उल-बक़ी और पवित्र मज़ारों के पुनःनिर्माण के लिए आज मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के तत्वधान में ऐतिहासिक(आसिफ़ी मस्जिद)में नमाज़े जुमा के बाद प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन ईद की जन्नतुल बक़ी रसूल खुदा (सअ) की एकलौती बेटी,शहज़ादी फ़ातिमा ज़हरा के रौज़े और शियों के चार इमामों के रौज़ों को आले सऊद द्वारा मिस्मार किये जाने की याद में किया गया.इस मौक़े पर अमरीका मुर्दाबाद इज़राईल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए.प्रदर्शन में हज़ारों लोगों की मौजूदगी में अमरीका इज़राईल और सऊदी शासक बिन सलमान के फोटो भी जलाये गए। प्रदर्शन में मौलाना ने कहा मुस्लिम ही नहीं, इस देश की बड़ी संख्या में हिंदुओं,सिख, ईसाई भाईयों ने बड़ी रकम देकर ईरान को भेजी है.और ईरान की मदद को न सिर्फ़ शिया बल्कि हर मज़हब के लोग आगे आ रहे हैं. मौलाना ने कहा कि हर इंसानियत परस्त शख्स ईरान की इस मुश्किल घड़ी में ईरान के साथ है.सऊदी अरब ने हमेशा दुश्मनों और ज़ालिमों का साथ दिया है.

News Wani