Breaking News

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया संस्थान का मान

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा । सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं वैज्ञानिक प्रस्तुतियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं शोध क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बी.फार्म के छात्र शिखर दीक्षित ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओरल प्रेजेंटेशन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में 9वीं रैंक हासिल की। एआई आधारित माइक्रोबायोलॉजिकल डायग्नोसिस विषय पर उनका शोध प्रस्तुतिकरण विशेषज्ञों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। इस सम्मेलन में ओरल प्रेजेंटेशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों तथा क्विज प्रतियोगिता में 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसी क्रम में बी.फार्म की छात्रा गौरी पाठक, शांभवी एवं छात्र उत्कर्ष गुप्ता ने एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रशंसा प्राप्त की। उनके शोध कार्यों को विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों द्वारा सराहा गया। संस्थान के निदेशक डॉ. यू.एस. शर्मा ने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। संस्थान में उपलब्ध बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन से विद्यार्थी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोधपरक माहौल को दर्शाती है तथा भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार सफलता प्राप्त करेंगे।
संस्थान परिवार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *