Breaking News

यातायात माह के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

फतेहपुर।    जिले में यातायात माह नवंबर के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने ब्रिलियंट ओरियंट स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। इसके अलावा, दोपहिया वाहनों, बिना फिटनेस और बिना नंबर  प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। इसके अलावा, थानाध्यक्ष बकेवर सुमित देव पाण्डेय ने यातायात माह के तहत जानकी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें यातायात के प्रति जागरूक किया इसके अलावा उन्होंने प्रचार सामग्री वितरित की।

About NW-Editor

Check Also

मनकी बात कार्यक्रम सामरिक सामर्थ्य का दिग्दर्शन: अन्नू

– भाजपाईयों ने देखा व सुना मनकी बात कार्यक्रम – मन की बात कार्यक्रम सुनते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *