बांदा। एक मात्र राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ दिल्ली/ मुंबई के राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश को मजबूत और सशक्त संगठन तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार चक्रवर्ती एडo निवाशी गौरीखानपुर तहसील बबेरू जिला बांदा को नियुक्त किया गया। इनको प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनाएं जाने की खबर मिलते ही जनपद वासियों में खुशी का माहौल है। जिसमें 16 तारीख को प्रजापति सुल्तान भाई के नेतृत्व में प्रजापति सामज का शानदार और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के बुद्धजीवियों, नवजवान साथियों, समाजसेवियों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ प्राप्त हुआ। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ युवा शाखा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार चक्रवर्ती एडo ने जनपद बांदा के युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी प्रजापति सुल्तान भाई को सौंपी। नए जिला अध्यक्ष सुल्तान भाई प्रजापति को फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। खुशी के मौके पर कैप्टन संतोष कुमार प्रजापति चित्रकूट प्रदेश मुख्यमहासचिव अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ उत्तर प्रदेश जिला संरक्षक की भूमिका में रामकिशुन प्रजापति (लल्लू पहलवान), प्रोफेसर बीo डीo प्रजापति, वरिष्ठ अध्यापक भाऊराम प्रजापति, जगन्नाथ प्रजापति (प्रधान), रामसेवक प्रजापति, कुलदीप क्रांतिकारी, निरंजन चक्रवर्ती, श्रीपाल प्रजापति, छोटे बाबू प्रजापति, रामप्रताप चक्रवर्ती, राममिलन फौजी साहब, व युवा साथी विनय प्रजापति ( प्रधान), नीरज (भाऊ) प्रजापति जिला पंचायत सदस्य, सत्यम प्रजापति, आलोक बाबा तांत्रिक, गजेन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार प्रजापति एल आई सी अभिकर्ता, अजय पाल प्रजापति, कामता प्रसाद प्रजापति, संदीप कुमार प्रजापति, यशकुमार प्रजापति आदि सजातीय लोग उपस्थित रहें।
