उत्तर प्रदेश के जालौन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गोपालपुरा स्थित केपीएस जूनियर हाई स्कूल में तैनात एक टीचर ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 55 वर्षीय अनुरुद्ध पाल के रूप में हुई है. वहीं, मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. जैसे ही यह खबर परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. यह घटना 29 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है.

News Wani