Breaking News

प्रथम सोमवार को लेकर मंदिर समिति ने की बैठक

प्रथम सोमवार को लेकर मंदिर समिति ने की बैठक
– भक्तों को समिति उपलब्ध कराएगी गंगाजल, होगा प्रसाद वितरण
बैठक करते बांके बिहारी सेवा समिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। बांके बिहारी सेवा समिति की बैठक में प्रथम सोमवार की तैयारी के संबंध में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। सुबह चार बजे से समिति के लोगों को जिम्मेदारी बांटी गई। सभी भक्तों के लिए समिति द्वारा गंगाजल की व्यवस्था की गई है। भक्तों को जलाभिषेक करने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो तथा सभी भक्तों को आचार्य द्वारा जलाभिषेक का कार्यक्रम किया जाएगा। भक्तों को जलाभिषेक के पश्चात प्रसाद भी वितरण किया जाएगा। समिति द्वारा सभी पदाधिकारी को आई कार्ड की व्यवस्था की जाएगी। ताकि कोई गलत तरीके से उसका उपयोग न कर सके। कल की जिम्मेदारी में 11 सदस्य टीम का गठन किया गया। समिति के लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। नगर पालिका से सफाई व्यवस्था के लिए मांग की गई। इस मौके पर समिति के मुख्य सेवादार प्रदीप गर्ग, काली शंकर श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, रवि तिवारी, अनिल सिंह गौतम, अमित शरण बॉबी, जीतू श्रीवास्तव, बबला सोनी, अमित सोनी, बबलू गुप्ता, तरुण पुरवार, कमल सिंह, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *