– उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
– बैठक करते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की कार्यकारणी की बैठक नीलकंठ पैलेस पटेल नगर में संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि एक अप्रैल से सदस्यता अभियान चलाकर प्रथम चरण में 10 हजार व्यापारियों को संगठन का बनाया जाएगा। साथ ही 31 मार्च के पूर्व प्रदेश इकाई का गठन किया जाएगा। इसके उपरान्त मण्डल कमेटी व जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में कार्यकारणी सदस्य हंसराज सोनी, अनिल वर्मा, चन्द्र प्रकाश, बब्लू गुप्ता, अभिषेक रायजादा, वकील अहमद, विनोद साहू, नरेश गुप्ता, मनोज मिश्रा, मो0 इमरान, सेराज अहमद खान, माधवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभाकर सिंह चौहान, मो अंजुम उपस्थित रहे।

News Wani