‘आतंकवादी है प्रदेश और केंद्र की BJP सरकार” राम का राजनीतिकरण किया जा रहा

कांग्रेस पार्टी की यूपी जोड़ो यात्रा करीब 550Km का सफर तय करके शनिवार को लखनऊ में खत्म हो गई। लखनऊ में दाखिल होने के बाद पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी हाथ में तिरंगा झंडा लिए दिखाई दिए। दोपहर में रकाबगंज से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को नमन किया।

शहीद स्मारक पर ही यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि यूपी और केंद्र की बीजेपी सरकार आतंकवादी सरकार है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरी तरीके से राजनीतिकरण किया जा रहा है। जब जिसको समय मिलेगा तब वह मंदिर जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से प्रभु राम के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करती है। कांग्रेस की राम में पूरी आस्था और निष्ठा है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किसको जाना है या नहीं, यह हर किसी का व्यक्तिगत निर्णय होगा। पार्टी की इस पर कोई भी रोक-टोक नहीं है। वह 15 जनवरी को अयोध्या जाएंगे।

अविनाश पांडेय ने कहा- तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकेंगे

अविनाश पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर से मजबूत किया जाएगा। इसके पहले हमारी प्रभारी रहीं प्रियंका गांधी ने किसानों और महिलाओं के मुद्दे के साथ ही जन सामान्य के मुद्दे पर संगठन को मजबूत किया है। उसका मुझे लाभ मिलेगा। इसी एडवांटेज के साथ हम लोग उत्तर प्रदेश में फिर से चुनाव लड़ेंगे। तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने में कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी।

‘प्रभारी बनने के बाद मेरी पहली UP की यात्रा’
​​​अविनाश पांडेय ने कहा कि यूपी के प्रभार मिलने के बाद यह मेरी पहली यात्रा है। इसका मुख्य उद्देश्य राहुल गांधी के ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा और उसका संदेश जन सामान्य तक पहुंचाना है। यह प्रेम संदेश की यात्रा है।

‘UP जोड़ो यात्रा सफलत यात्रा है’

अविनाश पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यूपी जोड़ो यात्रा एक सफलत यात्रा रही। इस बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश में हमारे किसानों की आवाज बनेगी और बेरोजगारों को आवाज बनकर निकलेगी। यह यात्रा राहुल गांधी की यात्रा का संदेश था। जिसमें नफरत की जगह मोहब्बत की दुकान का पैगाम लेकर हम निकले थे। इस यात्रा से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेंगा। इस उत्साह के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता 14 फरवरी को यूपी में आ रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

अविनाश पांडेय और अजय राय 15 जनवरी को अयोध्या जाएंगे

कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 15 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। उनके साथ लगभग 200 कार्यकर्ता भी अयोध्या जाएंगे।सभी लोग मकर सक्रांति के दिन अयोध्या में सरयू में स्नान करेंगे साथ ही हनुमानगढ़ी में पूजा भी करेंगे।

व्यापारियों ने किया इस यात्रा का स्वागत
शनिवार दोपहर 12 बजे रकाबगंज से यात्रा शुरू हुई। रानीगंज, नाका चौराहा होते हुए गुरुद्वारा, बांसमंडी चौराहा, अंबेडकर तिराहा, चारबाग, केकेसी के आगे छीतवापुर, महाराणा प्रताप चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, शुभम टॉकीज चौराहा, कैसरबाग चौराहा होते हुए परिवर्तन चौक के रास्ते से शहीद स्मारक पहुंची।

इस दौरान, जगह-जगह व्यापारी वर्ग ने इस यात्रा का स्वागत किया। वहीं यूपी के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन भी किया। इसमें अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी शामिल हुए।

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा में कार्यकर्ता को धक्का देने पर बीजेपी ने तंज कसा है। उत्तर प्रदेश बीजेपी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश को सालों लूटने वाले कांग्रेसियों का एक और नया कारनामा सामने आया है। राहुल-प्रियंका के नक्शे कदमों पर चलते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी पार्टी कार्यकर्ता को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जो पार्टी कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं करती वो जनता की इज्जत क्या करेगी।

 

About NW-Editor

Check Also

तीसरी सोमवारी पर हाईटेंशन तार से 9 श्रद्धालुओं की मौत

हाजीपुर में सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहर नाथ को जलाभिषेक करने सोनपुर जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *