Breaking News

सर्राफा व्यापारी के घर घुसे चोरो की करतूत CCTV कैमरे में हुई कैद

फतेहपुर:यूपी के फतेहपुर जिले के किशनपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। बीती रात चोरों ने बाला जी ज्वैलर्स के घर चोरी की कोशिश की, लेकिन घर वालों के जागने से चोर भाग निकला। इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है पीड़ित व्यापारी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर चोरों को पकड़ने और खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है की उसकी शॉप बाला जी सर्राफा पर दो बार चोरी हो चुकी है, पहली बार 30 हजार की चोरी हुई दूसरी बार 20 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी और चार हजार नगद चोरी हुआ था।

चोरों का फिल्मी अंदाज cctv में कैद, पहले एक दुकान से साड़ी चुराई फिर छत से बांधकर दूसरी दुकान में चोरी करने घुसे - film style of thieves captured in cctv-mobileइस बार घर वालो के जागने पर भाग निकले चोर। उसके बाद भी पुलिस गश्ती नही हो रही है जिससे क्षेत्रीय ब्यापारियों में आक्रोश है  क्षेत्रीय व्यापारियों का कहना है कि किशनपुर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पा रही है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है और वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं एसपी फतेहपुर ने ब्यापारियों को अस्वासन दिया कि शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर चोरो को पकड़ सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

About Rizvi Rizvi

Check Also

ईद के पर्व को लेकर जिले की पुलिस सतर्क

– कई थाना क्षेत्रों के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया पैदल मार्च – मिश्रित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *