Breaking News

श्रीमद्भागवत कथा में मनाया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

विजयीपुर, फतेहपुर। विजयीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोदौरा में चल रही भागवत कथा के आज चौथे दिन भगवान कृष्ण के जन्म की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया कथावाचक व्यास मारुति नंदन जी महाराज ने विस्तार पूर्वक कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। आचार्य ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे शाम को आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके कथा वाचक मारुति नंदन जी महराज ,हर्ष, संजय सिंह, रमाकांत आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *