Breaking News

दुल्हन को आया ससुर का कॉल, मांगी ऐसी डिमांड कि शादी में मच गया हंगामा!

 

घर में शादी का माहौल होता है तो हर कोई उतना ही उत्साहित रहता है, जितना कि दूल्हा और दुल्हन. यूपी के फिरोजाबाद स्थित एक घर में भी इसी तरह सभी खुश थे. बेटी की शादी जो होने वाली थी. घर पर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थीं. इस बीच दूल्हे के पिता ने बहू को फोन मिलाया. कहा- बहू मेरी बात ध्यान से सुनो. अपने पापा से कह दो कि हमें 10 लाख रुपये दहेज में चाहिए. नहीं तो बारात नहीं आएगी.

ससुर के मुंह से ऐसी बात सुनकर होने वाली बहू के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने पापा को फोन पकड़ा दिया. पापा ने होने वाले समधी से बात की. तब दूल्हे के पिता ने कहा- हम तभी बाराता लाएंगे, जब हमें दहेज में 10 लाख रुपये मिलेंगे. दुल्हन के पिता ने समधी को अपनी मजबूरी बताई. कहा- भाई साहब मैं इतना पैसा कहां से लाऊंगा. मेरे पास तो इतना पैसा है भी नहीं. सारा पैसा शादी की तैयारियों में लग गया है. लेकिन दूल्हे के पिता ने उनकी एक न सुनी और फोन काट दिया.

लड़की के पिता फिर लड़के वालों के घर पहुंचे और पैसा न दे पाने की बात कही और काफी मान-मनौव्वल करने की कोशिश की. काफी विनती करने के बाद भी लड़का पक्ष नहीं माना. आरोप है कि इस दौरान लड़के पक्ष ने दुल्हन पक्ष के परिजन को तमाचा भी मारा. जिसके बाद बारात नहीं गई. वहीं, जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्ष को समझाया गया. अब दोनों पक्ष समझौता करने की बात कह रहे हैं. देखना होगा कि ये शादी होती है या नहीं.

About NW-Editor

Check Also

फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान

  फिरोजाबाद:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *