Breaking News

चेयरमैन से डॉ0 हैनीमैन चौराहा बनाए जाने की उठाई मांग

 

फतेहपुर। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की फ़तेहपुर इकाई व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान व अध्यक्ष डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में नासिरपीर तिराहा या अन्य कोई चौराहे को डॉ0 हैनीमैन चौराहा बनाए जाने व उस चौराहे में आयुष विभाग की मुख्य विधा होमियोपैथी के जनक डॉ क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमैन जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु निवेदन पत्र नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य जी को प्रदान किया गया। डॉ0 अनुराग ने कहा कि होमियोपैथी ऐसी विधा है जिसके द्वारा प्रतिकूल प्रभाव रहित चिकित्सा मरीजों को प्रदान की जाती है।जिसके द्वारा रोगियों को रोग न हो उससे बचाव की दवाएं उपलब्ध हैं,चाहे कोरोनाकाल रहा हो आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाली दवा का वितरण किया गया था,चाहे चिकनपॉक्स या डेंगू। अतः यह बहुत आवश्यक है कि इस महत्वपूर्ण विधा के जनक के नाम से चौराहा व मूर्ति स्थापना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी व सभी होमियोपैथिक विधा के चिकित्सक, फार्मासिस्ट का उत्साहवर्धन होगा। जिस पर अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि शीघ्र बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर डॉ0 हैनीमैन जी के नाम से चौराहा व मूर्ति स्थापना कराई जाएगी। इस अवसर पर संरक्षक डॉ0 पंकज रस्तोगी, अभिनव श्रीवास्तव संयोजक होमियोपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी व सुरेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

– महिलाओं व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर लिया हिस्सा – कलश यात्रा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *