हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की तरफ से राज्य में हरियाणा के गुरुग्राम की तर्ज पर साईबर सिटी बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है. जिसके लिए सोलन जिले की वाकनाघाट इलाके में 650 बीघा जमीन को एक्वायर किया जाएगा. सोलन में बनने जा रही इस साईबर सिटी में डेटा स्टोरेज के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की AI जैसे उद्योगों को शामिल किया गया है. इस प्लान के पीछे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा IT के क्षेत्र को बढ़ावा देकर डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने की कोशिश को माना जा रहा है. वहीं सरकार की तरफ से कांगड़ा और शिमला में बन रहे आईटी पार्क के निर्माण कार्य को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें E- File प्रबंधन के लिए सेमिनार का आयोजन किया जाएगा.
हिमाचल के सोलन जिले में वाकनाघाट में एक Cyber City बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने की तरफ से Department of Digital Technology and Governance की हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी. जिसमें साईबर सिटी प्लान के लिए पूरा ब्लू प्रिंट जल्द से जल्द तैयार करने के आदेश दिए गए हैं.माना जा रहा है की हिमाचल में साईबर सिटी बहुत कम समय में सूचना एंव प्रोद्योगिकी के क्षेत्र को उचाईंयों पर लेकर जाऐगी. जिसके लिए सरकार की तरफ से इस सेक्टर में निवेश को बढ़ाया जा रहा है.
News Wani
