Breaking News

रिश्तों की मर्यादा को किया तार-तार: देवर की घिनौनी जिद और पति का चौंकाने वाला कदम

 

आगरा जिले के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि देवर जबरन संबंध बनाने की जिद पर अड़ा हुआ है। उसने पति को इस बारे में बताया तो सजा के तौर पर उसके साथ ही मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं पति ने फोन पर तीन तलाक बोल दिया।  विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उनका निकाह सदर निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। ये झगड़े देख देवर की हिम्मत भी बढ़ गई।  ससुराल  वाले दहेज में तीन लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर देवर को पीछे लगा दिया।

विवाहिता ने बताया कि 1 जनवरी को देवर कमरे में आ गया। अश्लील बातें करने लगा। विरोध पर गालीगलौज करते हुए कपड़े फाड़ दिए। छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर पति आ गया। उससे देवर की शिकायत की। तब पति ने कहा कि इस घर में रहना है तो मेरा भाई जैसा कहता है वैसा करना होगा। इसके बाद लगातार उत्पीड़न करते रहे। 20 मार्च को फोन पर पति ने तीन तलाक बोल दिया।  एसीपी सदर विनायक भौसले ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

 

About NW-Editor

Check Also

पहले ही दिन कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट; घर से अपडेट लेकर ही निकलें

आगरा। Indian Railways News: कोहरे की मार का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। इससे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *