– पुलिस व विपक्षियों पर सांठगांठ का मढ़ा आरोप, जांच की मांग
– एसपी की चौखट पर खड़ा पीड़ित परिवार।
फतेहपुर। विपक्षियों द्वारा पुलिस से सांठगांठ करके दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर आया और शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाते हुए जांच की मांग करते हुए मुकदमे का निस्तारण किए जाने की मांग की। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम उमरापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र रामसनेही परिवार व गांव के अन्य लोगों के साथ एसपी की चौखट पर आया और दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके व श्याम प्रकाश पुत्र राजबहादुर के बीच गोबर गड्ढा में विवाद के चलते पुलिस ने दोनों पक्षों को गोबर डालने से मना किया था। इसके बावजूद श्याम प्रकाश द्वारा जबरन गोबर डाला जा रहा था। जिसका विरोध करने पर श्याम प्रकाश मारपीट व गाली-गलौज करने लगा। डायल-112 पुलिस आई और दोनों पक्षों को थाने बुला गई। उसकी भैंस बच्चा देने वाली थी इसलिए वह उसे लेकर बकंधा चला गया। इसी बीच श्याम प्रकाश व उसके पिता राजबहादुर ने घर जाकर गाली-गलौज की और चले गए। इसकी शिकायत उसने थाने में की। उसके वापस आने के बाद श्याम प्रकाष व उसकी पत्नी नीतू देवी ने उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया कि राजेश शैलेन्द्र व संतोष ने घर में घुसकर मारपीट की है। इस मामले में क्षेत्रीय इंचार्ज मधुसुदन वर्मा की मिलीभगत है। उसके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर मुकदमे का निस्तारण किए जाने की मांग की। इस मौके पर शैलेन्द्र कुमार, नरसिंह पटेल, रोहित पटेल, उत्कर्ष कुर्मी, जय सिंह, राम सिंह, रामविलास, शिवगुलाम आदि मौजूद रहे।

News Wani