Breaking News

कोहरे का सितम शुरू, हाईवे पर वाहनों की रफ्तार को लगा ब्रेक

– कोहरे की चादर का दृश्य।
फतेहपुर। जाड़े के मौसम का पहला कोहरा पड़ते ही एक बार फिर कोहरे की घनी चादर ने ढक लिया। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगा दिया। शनिवार को भोर पहर से ही कोहरे की घनी चादर ने वातावरण को ढक लिया जिससे चारो ओर अंधेरा जैसा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से सड़को पर चलने वाली गाड़ियों के अलावा हाईवे व ट्रेन की रफ्तार भी थम सी गई। हाईवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार कम विसिबिल्टी होने की वजह धीमी हो गयी। वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगने से भाड़े के वाहनों व पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपने गंतव्यों तक पहुँचने में लेट हो गये। घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार में भी कमी आयी। रोजमर्रा की तरह सुबह काम काज पर जाने वाले लोग व स्कूली बच्चे ठंड से सिकुड़ते नज़र आये। पहाड़ी इलाके कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी के चलते पारा माइनस हो जाने का असर मैदानी इलाकों में भी देखा गया। घने कोहरे को देखकर लोगों का कहना रहा कि ठंड ने अभी से रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आगे मौसम इसी तरह रहा तो ठंड लोगों का बुरा हाल कर सकती है।

About NW-Editor

Check Also

शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही योजना: कृष्णा

– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा – जल अर्पण करतीं खागा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *