पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कनियारीपूर कोपागंज में सम्मान समारोह एवं शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

 

मऊ जनपद के शिक्षा क्षेत्र कोपागंज मऊ के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कनियारीपूर ब्लाक कोपागंज में उच्च प्राथमिक विद्यालय कनियारीपूर कोपागंज द्वारा स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एस. एम. सी.अध्यक्ष द्वारा की गई। तत्पश्चात आयोजित कैरियर मेला, वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस के मुख्य अतिथि ओ.पी. तिवारी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सर्वप्रथम सरस्वती वंदना और फिर स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य सकील अहमद जी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय कनियारीपूर के छात्र छात्राओं और अध्यापक गण व अतिथिगण द्वारा शकील अहमद जी को अंगंवस्त्र देकर सम्मानित कर उन्हे भावविभोर होकर विदाई का कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवानिवृत्त हुए पूर्व प्रधानाचार्य शकील अहमद को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। तथा साथ ही विज्ञान व गणित प्रदर्शनी को सराहा। संजय कुमार प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कक्षा में उत्तीर्ण बच्चो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राजीव, श्वेता राय, सत्यप्रकाश यादव, सीमा, पुनम, अंजु खरवार, कमलेश कुमार, अमरनाथ मास्टर, भोला यादव, देवेंद्र यादव, अरविन्द कुमार आदि। कार्यक्रम का कुशल संचालन एस. आर. जी. अरविन्द पाण्डेय ने की।

About NW-Editor

Check Also

उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न।

  डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए क्रिकेट पिच (टर्फ) के निर्माण की मिली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *