Breaking News

बक़रीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

 

– शोएब खान

बिहार: (दुर्गावती) बुधवार को शाम लगभग 4 बजे स्थानीय थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शान्ति समीती बैठक आहूत की गयी.बैठक के दौरान पदाधिकारियों में शामिल प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋचा मिश्रा व थानाध्यक्ष गिरीश कुमार द्वारा मौजूद जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपने-अपने क्षेत्र में बकरीद पर्व को शांति प्रिय तरीके से मनाने को लेकर अपील किया गया. तथा साथ ही दोनों पदाधिकारीयो ने कहा कि यदि बकरीद पर्व के दौरान किसी भी असामाजिक तत्वों के द्वारा हुड़दंगई की जाती है तो इसकी जानकारी तत्काल देने में सहयोग करेंगे.ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए ठोस कानुनी कार्रवाई की जाएगी. वही मौजूद लोगों ने बताया कि आगामी 7जून दिन शनिवार को सुबह 7बजे से 9 बजे के बिच ईदउल अजहा का नमाज पढ़कर बकरीद का पर्व मनाया जाएगा. मौकै पर जनप्रतिनिधियों में शामिल मनोज साह, राजेन्द्र साह, वसीम खान, मुन्ना ठाकुर, धर्मेन्द्र कुमार सहित कई मौजूद रहे.

About NW-Editor

Check Also

एक झपकी और UP Police की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, इंस्पेक्टर की मौत, 5 जवान घायल

Bihar News: सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। गोरखपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *