मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की एटीवी कॉलोनी में एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने यमुना पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह यमुना में कूदती इससे पहले ही स्थानीय लोग और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो युवती का भाई थाने आ गया और उसे अपने साथ घर ले गया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब अलीगढ़ के थाना इगलास की रहने वाली 25 वर्षीय युवती अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और यमुना में कूदने का प्रयास किया। वह यमुना में कूदती इससे पहले ही वहां से बैठे कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया।
सूचना पर सदर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुई, पुलिस ने उसकी मानसिक हालत को देखते हुए महिला कांस्टेबल के साथ जिला अस्पताल में भेज दिया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। युवती ने बताया कि वह एटीवी कॉलोनी में दो बच्चों के पिता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। सोमवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इससे नाराज होकर उसने यमुना में कूदकर जान देने की ठान ली। पहले उसने अपना मोबाइल यमुना में फेंका और उसके बाद स्वयं कूदने की कोशिश की। लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस और अपने भाई के सामने भी वह दो बच्चों के पिता के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।
News Wani
