Breaking News

बॉयफ्रेंड को लेकर सड़क बनी अखाड़ा! दो लड़कियों की हाथापाई का वीडियो वायरल, वजह उड़ाएगी होश

 

उत्तर प्रदेश के बरेली के गांधी उद्यान के पास दो लड़कियों के बीच अचानक लात घूंसे चलने लगे। दो युवतियों को लड़ता देख मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ में शामिल किसी शख्स ने इसे अपने कैमरे में कैद कर कर लिया। सभी ये समझना चाह रहे थे आखिर ये दोनों किस बात के लिए लड़ाई कर रही हैं।  दोनों लड़कियों के बीच मारपीट की वजह बस इतनी सी थी कि वो दोनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ रील बनाना चाहती थी। इससे किसी बात को लेकर उनसे बहस शुरू हुई।

बहस के बात दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। इस वक्त दोनों युवतियों के बॉयफ्रेंड भी मौके पर मौजूद थें।  घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला पुलिस के भी संज्ञान में आया। पुलिस इसके छानबीन में जुट गई है। आपस में लड़ रही लड़कियों का पता लगने के बाद उनपर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। लड़ाई कर रही दोनों लड़कियों को उनके दोस्तों ने छुड़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

About NW-Editor

Check Also

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, गर्लफ्रेंड ने शॉप में जाकर…..

बरेली जिले में प्रेम संबंध से जुड़ा मामला सामने आया है. जहां शादी से इनकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *