Breaking News

यमुना कटरी क्षेत्र में चोरों की दहशत

– रात में लाठी डंडे लेकर घूम रहे ग्रामीण
– रात में भ्रमण करते ग्रामीण।
खागा, फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बराबर अफवाह से लोगों में दहशत व भय का माहौल है। कई दिनों से आ रही चोरी की निरन्तर खबरों से ग्रामीण रात को जागने पर मजबूर है। रात होते ही अफवाह फैलने पर चर्चाएं शुरू हो जाती है, ग्रामीण लाठी डंडे लेकर घरों से निकल कर सैकड़ो की संख्या में चौकसी करते नजर आरहे हैं। इस हलचल से महिलाओं व बच्चों में दहशत है। यह मामला धाता थाना क्षेत्र के किशनपुर, खखरेरू के दर्जनों गांवों का है। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव के जंगल में बने बकरी फार्म में बुधवार की रात कुछ अज्ञात चोरों द्वारा घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब किसान बकरियों की रखवाली के लिए शाम लगभग 8.30 बजे फार्म हाउस पहुचा। तभी किसान की नजर जंगल में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर पड़ी इधर ध्यान न देकर फार्म की ओर बढ़ गया और ताला खोलने लगा। घात लगाए बैठे चोरों ने किसान पर पीछे से हमला कर दिया। किसान का कहना है कि तीन अज्ञात व्यक्ति जो मुंह बांध कर झाड़ियों में छुपे थे। ईंट पत्थर व डंडों से मुझ पर हमला किया और चिल्लाने पर वह फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

About NW-Editor

Check Also

युद्ध समाप्ति व विश्व शांति हेतु मोमबत्तियां जलाकर की प्रार्थना

– मोमबत्तियां जलाकर विश्व शांति की कामना करते रेडक्रास के पदाधिकारी। फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *